मूर्ख ने
कतार में
मर खप कर
सत्ता चुनी
मूर्ख ने
दवा
एम्बुलेंस
अस्पताल
शमशान की
कतार में
मर खप कर
साँस छोड़ी
जिन्दा मूर्ख
की गिनती
वोटर लिस्ट
में है
मुर्दा मूर्ख
की गिनती
आकड़ों में
भी नहीं
दस्तक देता रहता है कि सुन सके अपनी ही दस्तक "मैं" मैं को शक है अपने होने पर मैं को भय है अपने न होने का
No comments:
Post a Comment