Sunday, June 10, 2018

उदासी


मेरे और इस क्षण के
बीच बैठती है
उदासी


जितनी दूरी
उतनी उदासी

उम्मीद


नाराज नहीं किया
जिंदगी ने कभी
कुछ इल्जाम मुझ पर
कुछ मेरी उम्मीद पर

Wednesday, June 6, 2018

साजिश


साजिश है जमाने की, मेरे दोस्त की खता नहीं
कितना मासूम है वो, उसे दोस्ती भी पता नहीं

Tuesday, June 5, 2018

कुर्बानी

तेरी कुर्बानी का रहेगा एहसान, ऐ दोस्त
मैंने खोई कुछ ही दौलत, पर तूने यारी

Sunday, June 3, 2018

सार

शब्द से कहो शांत रहें
शोर में सार खो जाता है

मन से कहो मौन रहे
सोच से सच ढक जाता है

ऐतबार

तू कर दगा
मैं ऐतबार करूँ
एक तेरा शौक
एक आदत मेरी

जीडीपी

लालकृष्ण कह गए अटल से
ऐसा कमल युग आएगा
कृषक त्रस्त रोजगार नदारद
जीडीपी छलांग लगाएगा
हे जी रे ~~

दस्तक

दस्तक देता रहता है कि सुन सके अपनी ही दस्तक "मैं" मैं को शक है अपने होने पर मैं को भय है अपने न होने का